फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नहीं लग सकी गांधी की मूर्ति

नहीं लग सकी गांधी की मूर्ति

Tue, 03 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
नहीं लग सकी गांधी की मूर्ति
घनश्यामपुर । गांधी जयंती पर सोमवार को बदलापुर तहसील परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण नहीं हो सका। इसकी वजह प्रशासन से अनुमति नहीं लिया जाना बताया जा रहा है। हालांकि इसकी तैयारी कर ली गई थी और विधायक रमेशचंद्र मिश्र प्रतिमा का अनावरण करने वाले थे।
विज्ञापन

तहसील परिसर में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के अनावरण की तैयारी शनिवार से ही शुरू कर दी गई। परिसर की सफाई कराने के साथ चबूतरा बनाकर प्रतिमा रखी गई थी। इसी दौरान अधिवक्ता लालचंद ने जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र और बदलापुर के एसडीएम डा. केएस पांडेय को फोनकर शिकायत की कि तहसील परिसर में बगैर किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के तहसील प्रशासन महात्मा गांधी की मूर्ति स्थापित करा रहा है। अगर गांधी जी की मूर्ति लगी तो वहीं वे डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगवाएंगे। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए मूर्ति स्थापना पर रोक रोक लगा दी। इसकी वजह से गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता की मूर्ति नहीं स्थापित हो सकी। पूर्व मंत्री एवं शाहगंज के विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि मूर्ति का अनावरण नहीं किया जाना गांधी जी का अपमान है। इसपर कार्रवाई होनी चाहिए। उधर एसडीएम डा. केएस पांडेय का कहना है कि उन्हें इस संबंध में पता नहीं है। तहसीलदार मूर्ति लगवा रहे थे। मूर्ति न स्थापित होने का कारण वही बताएंगेे। तहसीलदार बदलापुर एमएम वर्मा ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित होनी थी लेकिन इसकी अनुमति नही ली गई थी। उच्चाधिकारियों की अनुमति मिलते ही प्रतिमा का अनावरण कराया जाएगा। अधिवक्ता संघ के मंत्री ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अधिवक्ता संघ की ओर से महात्मा गांधी की मूर्ति की स्थापना का कार्यक्रम दो अक्तूबर को प्रस्तावित था लेकिन प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी है। प्रशासन की संस्तुति मिलते ही मूर्ति का अनावरण कराया जाएगा।-ज्ञानेंद्र सिंह मंत्री, अधिवक्ता संघ, तहसील बदलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed