{"_id":"59d28d064f1c1ba1538b5425","slug":"15069709355-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसठी। रामपुर थाना क्षेत्र के यादव नगर बाजार में अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए दलित बस्ती के लोगों ने सोमवार को मिर्जापुर-जौनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। एक घंटे बाद पुलिस ने निर्माण कार्य रोकने का भरोसा देकर जाम समाप्त कराया।
यादव नगर बाजार निवासी श्याम नाथ गौतम के बगल में गंधौना गांव के दीपक मिश्रा निर्माण करा रहे हैं। दीपक का कहना है कि वह अपनी बैनामे की भूमि पर निर्माण कर रहे हैं जबकि श्यामनाथ गौतम का आरोप है कि उनकी जमीन के कुछ हिस्से में निर्माण किया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि शिकायत पर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इससे नाराज ग्रामीण सोमवार की सुबह दस बजे लाठी डंडा लेकर मिर्जापुर जौनपुर सड़क पर चारपाई बिछा कर उसपर बैठ गए और जाम लगा दिया। इसके चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर चौकी प्रभारी जमालापुर अरुन मिश्र फोर्स के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने उनकी एक न सुनी। थोड़ी देर में थानाध्यक्ष संतोष दीक्षित भी मौके पर पहुंचे और वहां से लोगों को हटाया। मौके पर पहुंचे एसडीएम मड़ियाहूं ने मौके की जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। एसओ संतोष दीक्षित ने बताया कि मार्ग जाम करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।