फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   इंजन फेल चार घंटे लगा जाम

इंजन फेल चार घंटे लगा जाम

Tue, 03 Oct 2017 12:41 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
इंजन फेल चार घंटे लगा जाम
खेतासराय में मालगाड़ी का इंजन फेल होने से बंद रही क्रासिंग
खेतासराय। जौनपुर से शाहगंज की तरफ जा रही नाइन अप मालगाड़ी का इंजन वाराणसी-अयोध्या रेलखंड पर खेतासराय और गोरारी रेलवे क्रासिंग के मध्य खराब हो गया। सुबह दस बजे इंजन खराब होने के कारण खेतासराय की क्रासिंग का गेट बंद हो गया। पौन दो बजे तक लगातार करीब चार घंटे तक क्रासिंग बंद होने के कारण क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के चालक जाम में फंसे रहे जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम के चलते लोग अपने मुकाम पर समय से नहीं पहुंच पाए। कुछ बाइक साइकल और बाइक चालकों ने रेल लाइन पार करने के प्रयास में चोटहिल हो गए। काफी देर बाद दूसरा इंजन मंगाकर मालगाड़ी रवाना की गई। इसके बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

कोयला लदी मालगाड़ी सुबह 10 बजे क्रासिंग नंबर 55 सी पार कर 56 सी की तरफ बढ़ी तो उसी दौरान इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। मालगाड़ी के चालक मालगाड़ी को वापस गोरारी की 56 सी नंबर क्रासिंग से खेतासराय की 55 सी नंबर क्रासिंग पर ले आया और गाड़ी खेतासराय की लूप लाइन पर खड़ा कर दिया। इसके चलते खेतासराय की क्रासिंग का गेट ऑटो लॉक हो गया। सुबह 10 बजे से 1 बजकर 45 मिनट तक लगातार क्रासिंग का फाटक बंद रहा । क्रासिंग का फाटक बंद होने से जहां दोपहिया चालक किसी तरह रेलवे लाइन पर पटरा लगा कर पार करते रहे वहीं छोटे वाहन पोरई होते हुए गोरारी के रास्ते छह किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर लाइन पार किया। क्रासिंग पार करने के प्रयास में कुछ बाइक सवार चोटहिल हो गए। जबकि बस कई ट्रक घंटों खड़े रहे। दोपहर 1.45 बजे दूसरा इंजन मंगाया गया। इसके बाद मालगाड़ी रवाना हुई। मालगाड़ी जाने के बाद क्रासिंग का गेट खुला और यातायात सामान्य हुआ। स्टेशन अधीक्षक भास्कर सिंह ने बताया की मालगाड़ी का इंजन खराब होने के चलते मालगाड़ी लूप लाइन पर खड़ी हो गई। दीदारगंज मार्ग की क्रासिंग को प्लेटफार्म के होम सिग्नल के अंदर होने के कारण बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed