{"_id":"59d13a8e4f1c1bbf538b52db","slug":"15068842867-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां को विदा करने उमड़ा भक्तों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां को विदा करने उमड़ा भक्तों का सैलाब
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
विसर्जन घाट पर कुंड में प्रतिमा विसर्जित करते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां को विदा करने उमड़ा भक्तों का सैलाब
फोटो
कड़ी सुरक्षा के बीच विसर्जित हुईं दुर्गा प्रतिमाएं
गाजे-बाजे के साथ थिरकते जा रहे थे पूजा समिति के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को गाजे-बाजे के साथ पूजा पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाएं कुंडों में विसर्जित की गईं। मां को विदा करने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने छतों से मां की प्रतिमाओं पर पुष्पवर्षा की।
नगर के नखास स्थित गोमती नदी के किनारे बने कुंड में शनिवार की देर शाम और रविवार को दोपहर बाद तक दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। विसर्जन जुलूस में शामिल युवक थिरकते और जयकारा लगाते जा रहे थे। सारी रात शहर में मेले जैसा दृश्य रहा। विसर्जन घाट से लेकर पूरे शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। डीजे पर बजते भक्ति गीत, ढोल, नगाड़े पर भक्तों के झूमने थिरकने के बीच पूरा माहौल भक्ति मय हो गया था। मां को विदा करने के लिए जुलूस में बड़ी संख्या में पुुरुष और महिलाएं शामिल हुईं। श्री दुर्गा पूजा महासमिति की दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन नखास स्थित विसर्जन कुंड में किया गया। विसर्जन का शुभारंभ जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र व एसपी केके चौधरी ने अहियापुर मोड़ पर पूजन अर्चन के बाद झांकियों को हरी झंडी दिखाकर किया। यहां से कुल 550 पूजन समितियों की झांकियां विसर्जन के लिए रवाना की गई। अहियापुर मोड़ से निकल कर सब्जी मंडी, कोतवाली, चहारसू, शाहीपुल, ओलंदगंज होकर मूर्तियां एक एक कर विसर्जन घाट तक पहुंची। कोतवाली और चहारसू में सामाजिक संगठनों ने लंगर, जलपान, प्रसाद की व्यवस्था की थी। महासमिति के अध्यक्ष मोतीलाल यादव ने सहयोग के लिए संगठनों, प्रशासन के प्रति आभार जताया। इस मौके पर व्यापारी नेता इंद्रभान सिंह इंदू, शशांक सिंह रानू, मनीष देव, डा. भइया जी वर्मा, महेंद्र देव विक्रम, अतुल गोपाल मिश्र, संतोष सिंह, उमेश चंद्र श्रीवास्तरव, राधेकृष्ण ओझा, नीरज सिंह, अरविंद बैंकर मौजूद रहे।