{"_id":"59d135e54f1c1b6f548b543a","slug":"150688309312-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीनिक संचालिका को गोली मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लीनिक संचालिका को गोली मारकर किया घायल
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुफ्तीगंज। केराकत कोतवाली क्षेत्र के खड़हर डगरा बाजार में शनिवार को एक युवक ने एक तरफा प्रेम में क्लीनिक संचालिका को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक भाग निकला। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए उसे रेफर कर दिया। घायल महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गौराबादशाहपुर थाना के बगथरी गांव निवासी शिवप्रसाद की पुत्री मीना गौतम (32) केराकत-जौनपुर मार्ग पर खड़हर डगरा बाजार में क्लीनिक चलाती है। शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे वह क्लीनिक में बैठी थी। उसी दौरान एक युवक आया जहां किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। इसी बीच युवक ने पिस्टल से मीना को गोली मारकर घायल कर दिया। फायरिंग की आवाज सुन लोग दौड़े लेकिन इससे पहले युवक वहां से फरार हो गया। घायलावस्था में मीना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से नाइन एमएम का खोखा बरामद किया। घायल महिला शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। पति से उसका मुकदमा चल रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला से एक तरफा प्रेम करता था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। एसपी सिटी डा. अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।