{"_id":"59d135e34f1c1b6d548b5263","slug":"15068830912-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान मनौव्वल के बाद हुए राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मान मनौव्वल के बाद हुए राजी
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
राजा साहब के तालाब पर रावण दहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। रामलीला मैदान को लेकर उपजे विवाद को न सुलझाने और प्रशासन पर असहयोग का आरोप लगाते हुए शनिवार को रामलीला समिति रामलीला मैदान पर लगने वाले विजय दशमी को स्थगित कर दिया। रावण जलाकर विजयदशमी पर्व मनाने से इनकार कर दिया। अधिकारियों, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के प्रयास के बाद त्योहार बाद विवाद सुलझाने के आश्वासन पर विजयदशमी का पर्व मनाया गया।
दशहरा के दिन रामलीला समिति के लोगों की ओर से दूकानदारों को स्थान दिलाने पर अतिक्रमणकारी सामने आ गए। आरोप है कि पुलिस अधिकारियों के सामने समिति के पदाधिकारियों के साथ एक पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज की और धमकी दी। इसके बाद समिति के कार्यालय पर हुई आपात बैठक में विजयदशमी नहीं मनाने का निर्णय लिया गया। मेला स्थगित करने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों परेशान हो गए। भारी फोर्स तैनात की गई। जनप्रतिनिधि, राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के लोगों ने विजयदशमी मनाए जाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया। मानमनौव्वल के बाद विजयदशमी मनाने का निर्णय लिया गया। पूर्व चेयरमैन व रामलीला समिति के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने मंच से विजय दशमी मनाने का आह्वान कर दिया। इस बीच सामाजिक व राजनीतिक संगठनों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने त्योहार के बाद विवाद समाप्त कराने के आश्वासन दिया। इसके बाद विजयदशमी का पर्व मनाया गया। इसकी जानकारी होने पर ट्रक, ट्रैक्टर व बैलगाङ़ियों पर सवार होकर महिलाएं और बच्चे मेला देखने पहुंचे। इस मौके पर पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, ओमप्रकाश जायसवाल, जयप्रकाश गुप्ता, अजीत प्रजापति, एडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, एसडीएम डटे रहे। उल्लेखनीय है कि विवाद को सुलझाने की मांग को लेकर समिति के लोग पहले धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं।