{"_id":"59d135e24f1c1bec538b5442","slug":"15068830901-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति पर फेंका तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति पर फेंका तेजाब
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवढ़िया। क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव में अपनी दूकान के बरामदे में सो रहे भाजपा कार्यकर्ता और उसकी पत्नी पर रविवार की भोर में बाइक सवार दो अराजकतत्वों ने तेजाब फेंक दिया। इस घटना में भाजपा कार्यकर्ता मामूली और उनकी पत्नी शांति देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। शांति को को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धर्मेंद्र पटेल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सादुल्लापुर गांव में भाजपा कार्यकर्ता धर्मेंद्र पटेल की किराने की दूकान है। शनिवार की रात दूकान पर पत्नी शांति देवी के साथ खाना खाया। इसके बाद दोनों दूकान के बरामदे में सो गए। रविवार की भोर में करीब तीन बजे बाइक से दो लोग आए और तेजाब फेंक कर फरार हो गए। तेजाब से शांति देवी गंभीर रूप से झुलस गई जबकि धर्मेंद्र मामूली रूप से झुलस गए। धर्मेंद्र के शोर मचाने पर आसपास व गांव के लोग पहुंच गए लेकिन हमलावर तब तक फरार हो चुके थे। इसके बाद 108 एंबुलेंस व यूपी हंड्रेड पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। एंबुलेंस से शांति देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शांति का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं रामभुवन यादव भी मौके पर पहुंचे। इस घटना से गांव के लोगों में भय है। अभी यह नहीं पता चल सका है कि किस रंजिश में किसने धर्मेंद्र और उसकी पत्नी पर तेजाब फेंका। क्षेत्राधिकारी रामभुवन यादव ने बताया कि धर्मेंद्र की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।