फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चाकू के हमलों में चार घायल

चाकू के हमलों में चार घायल

Mon, 02 Oct 2017 12:23 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
चाकू के हमलों में चार घायल
चाकू से हमले में घायल युवक को ले जाते लोग
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के नखास घाट समेत खेतासराय और केराकत क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन और अन्य विवाद में चाकू मारकर चार लोगों को घायल कर दिया गया।
विज्ञापन

जौनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के जोगियापुर निवासी पंकज निषाद (18) पुत्र संतोष विसर्जन घाट पर मौजूद था। रात में किसी बात को लेकर पंकज से कुछ युवकों से विवाद हो गया। लोगों बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया था। बाद में मनबढ़ युवक कहीं से पहुंचे और पंकज को चाकू मारकर घायल कर दिया। लहुलुहान युवक को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार मानीकलां की दुर्गा प्रतिमाएं शनिवार की शाम पड़ोस के बरंगी गावं से लगे पक्का पोखरा में विसर्जन के लिए पहुंची थी। इसी बीच पोखरे के पास मौजूद कुछ युवकों ने जयप्रकाश बिंद पुत्र नखडूं बिंद पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद लोग आक्रोशित हो उठे और बरंगी गांव के एक घर पर ईंट पथर चलाने लगे। पूजा समिति के कार्यकर्ता आरोपियों की गिरफ्तारी की होने तक विसर्जन न करने की जिद करने लगे । सूचना थानाध्यक्ष अनिल सिंह, सीओ शाहगंज अवधेश शुक्ला पीएसी के साथ पहुंचे और मामला शांत कराया। रात 11:30 बजे विसर्जन हुआ । मानिकलां निवासी अवधेश कुमार की तहरीर पर पांच अज्ञात और बरंगी निवासी फरहान की तहरीर पर तीन नामजद व 17 अज्ञात के खिलाफ मुक़दमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केराकत प्रतिनिधि के अनुसार नगर के मोहल्ला सिपाह निवासी ज्ञान प्रकाश आर्य की शेखजादा मोहल्ले में किराना की दूकान है। ज्ञान प्रकाश का भतीजा रुद्र प्रकाश की आमने सामने लोहे के बॉक्स आदि की दूकान है। वे अपने दूकान पर मौजूद थे। शाम को उसी मोहल्ला निवासी युवक हाथ में चाकू लिए ज्ञान प्रकाश की किराना की दुकान पर पहुँचकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसनेे चाकू से ज्ञान प्रकाश पर वार कर दिया। सामने दूकान पर बैठा उसका भतीजा रुद्र प्रकाश बचाव के लिए पहुंचा तो उसपर भी चाकू से वार कर दिया। चाकू के वार से ज्ञान प्रकाश आर्य (60) व इनका भतीजा रुद्र प्रकाश आर्य (30) घायल हो गए। दोनों को केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल प्रशांत कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और हुँआरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दो वर्ष पहले उसी आरोपी ने घायल ज्ञान प्रकाश के पुत्र सुगम आर्य को उसी किराने की दूकान पर चाकू मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed