{"_id":"59d135de4f1c1b71548b5493","slug":"15068830864-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम - लक्ष्मण की निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम - लक्ष्मण की निकली शोभायात्रा
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकरारा। आदर्श रामलीला समिति खानापट्टी की ओर से शनिवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम व लक्ष्मण की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह लोगोें ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
रामलीला मंच खानापट्टी पर ब्राह्मणों ने श्रीराम व लक्ष्मण की पूजन अर्चन के बाद आरती की। रामलीला समिति के प्रबंधक विनय सिंह पत्नी के साथ दोनों भाइयों की आरती उतारी। उसके बाद महिलाओं व अन्य लोगों ने चरण वंदन कर आरती की। वहां से रथ पर दोनों भाइयों को सवार कर विश्वम्भर नाथ योगेंद्र आश्रम मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर का परिक्रमा कराई गई। इस दौरान समिति के कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम का जयकारा लगाया। शोभायात्रा सिकरारा बाजार से होते हुए सिकरारा चौराहा, प्रतापगंज होते हुए गुलजारगंज पहुंची तो रामलीला समिति गुलजारगंज के सदस्यों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। शोभायात्रा वहां से पुन: वापस जलपरी मैदान में लगे ऐतिहासिक मेले में पहुंची। मेले का चक्रमण करने के बाद मेला परिसर में बना भब्य विशाल मंच पर दोनों भाई विराजमान हुए। शोभायात्रा की सुरक्षा में थानाध्यक्ष विमल प्रकाश राय भारी फोर्स के साथ तैनात रहे। रामलीला समिति खानापट्टी के सदस्यों व कार्यकर्ताओं की प्रमुख भूमिका थी।