फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आठवीं मोहर्रम के जुलूस में हुसैनियों ने किया मातम

आठवीं मोहर्रम के जुलूस में हुसैनियों ने किया मातम

Sat, 30 Sep 2017 12:38 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
आठवीं मोहर्रम के जुलूस में हुसैनियों ने किया मातम
मुहर्रम पर आठवीं का जुलूस निकालते मुस्लिम बंधु।

विज्ञापन
जौनपुर। आठवीं मोहर्रम का जुलूस शुक्रवार को इमामबाड़ा नाजिम अली खां मोहल्ला नसीब खां मंडी से मुतवल्ली मुर्तजा हसनैन खां के नेतृत्व में निकाला गया। इसमें अलम, जुलजनाह, तुरबत की लोगों ने जियारत की। अंजुमन हुसैनिया बलुआ घाट समेत शहर की तमाम अंजुमनों ने नौहा और मातम किया।

जुलूस अपने कदीमी रास्ते से होता हुआ अटाला मस्जिद से होकर कब्रिस्तान सहेन इमाम हुसैन पर पहुंचा। वहां पर इमामबाड़ा शेख इल्तेफात हुसैन से तुर्बत निकालकर जुलजनाह से मिलाई गई। यहां से जुलूस पुन: उसी रास्तों से होकर इमामबाड़ा वक्फ नाजिमिया पर पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में हर मजहब व मिल्लत के लोगों ने हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) को खिराजे अकीदत पेश की। जुलूस के पहले मजलिस को डॉ. कल्बे रजा नकवी ने संबोधित किया। उन्होंने हजरत अब्बास के मसायब को सुनाया तो लोग रोने लगे। संचालन अजादारी कौंसिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं आठ मोहर्रम जुलूस कंट्रोल कमेटी के संयोजक सैयद परवेज हसन ने किया। जुलूस को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में अजादारी कौंसिल के अध्यक्ष सैय्यद मोहम्मद हसन, महासचिव मिर्जा जावेद सुल्तान, डा. मेहर अब्बास, सैयद जफर अब्बास, दुलारे, नसीम हैदर एडवोकेट, एएम डेजी, इसरार हुसैन एडवोकेट, नजर एडवोकेट, अली अब्बास कज्जन, मैकश अब्बास, तालिब रजा शकील का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed