{"_id":"59cd42534f1c1bb6538b4d03","slug":"150662412814-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में छात्राओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में छात्राओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की निंदा
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर(ब्यूरो)। राष्ट्रीय लोकदल की बैठक गुरुवार को तारापुर स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बीएचयू में छात्राओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की गई। एक अक्टूबर को रालोद का वाराणसी मंडल की कार्यकर्ता बैठक को सफल बनाने पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। पुलिस मनमानी पर उतारू है।। चोरी, डकैती, हत्या, लूट, भ्रष्टाचार बढ़ रही है।सरकार में विधायक एवं सांसद तक खुद कह रहे हैं कि अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। बिजली नहीं मिल रही है। जिला महासचिव सुनील सिंह ने बताया कि आगामी एक अक्टूबर को रालोद का वाराणसी मंडल की कार्यकर्ता समीक्षा बैठक लाइन बाजार कचगांव मोड़ पर स्थित सुनील सिंह गोधना के आवास पर होगी। बैठक में डा. एसए रिजवी, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, उद्यम यादव, महाबल मौर्य, शमशेर अली, जिला युवा अध्यक्ष रजनीश यादव, दयाराम चौहान आदि उपस्थित रहे।