{"_id":"59cd42524f1c1b9d538b4d7d","slug":"150662412620-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर, लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर, लोग रहे परेशान
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। नगर क्षेत्र के रुहट्टा मोहल्ला में नगर पालिका इंटर कालेज के पास लगा 400 केवी का ट्रांसफार्मर बुधवार की रात साढ़े आठ बजे अचानक धूं-धूं कर जलने लगा। इसके बाद लगभग एक सौ घरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इस दौरान पांच घंटे तक लोग अंधेरे में रहे। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हलांकि बड़ी घटना घटती तभी सूचना पाकर फायर विग्रेड द्वारा पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने गड़बड़ी दूर कर बिजली आपूर्ति की।
नगर क्षेत्र के रुहट्टा मोहल्ला के नगर पालिका इंटर कालेज के पास 400 केवी व 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है। 400 केवी ट्रांसफार्मर से प्रताप कालोनी, राजकमल टाकिज से लेकर गांधी आश्रम तक, होली चाइल्ड आदि स्थानों को बिजली आपूर्ति की जाती है लेकिन बुधवार की रात साढ़े आठ बजे अचनाक 400 केवी ट्रांसफार्मर जलने लगा। पहले ट्रांसफार्मर में लगा लीड वायर जलना शुरू हुआ। जिसे देख लोगों ने बिजली विभाग सहित दमकल को जानकारी दी। जानकारी पाकर तत्काल दमकल ने पहुंच कर आग को बुझा दी। अगर आग नहीं बुझती तो बड़ा हादसा हो जाता। हालांकि बिजली विभाग ने लोग भी पहुंचकर ट्रांसफार्मर के जले लीड वायर को दुरुस्त कर रात लगभग डेढ़ बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल की। इस दौरान पांच घंटे तक लगभग 100 घरों की बत्ती गुल हो गई। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। वहीं सड़क व मकान की छतों पर टहलकर समय गुजारा। अधिशासी अभियंता एससी सोनोदिया ने बताया कि ट्रांसफार्मर के जलने की जानकारी मिलते ही दमकल को भेजकर आग बुझवाई गई। सिर्फ ट्रांसफार्मर का लीड वायर जल पाया था जिसे ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।-एससी सोनोदिया, अधिशासी अभियंता