{"_id":"59cd416f4f1c1bf3538b4e94","slug":"150662389918-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में मची अफरा तफरी
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
जेल का निरीक्षण कर आते जिला जज, डीएम और एसपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिला जज नंदलाल, जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र, सीजेएम अभिनय मिश्र और पुलिस अधीक्षक केके चौधरी गुरुवार की शाम अचानक जिला कारागार पहुंचे। अचानक अधिकारियों के पहुंचने पर जेल में अफरातफरी मच गई। अधिकारियों ने जिला कारागार में बैरक, पाक शाला और अस्पताल का निरीक्षण किया।
जिला कारागार में तकरीबन 950 बंदी बंद हैं। इसमें कई बड़े अपराधी शामिल हैं। बगैर किसी पूर्व सूचना के जिलाजज के नेतृत्व में अधिकारियों ने गुरुवार शाम अचानक जेल का निरीक्षण किया। अचानक अधिकारियों के पहुंचने पर बंदी रक्षक और जेल के अधिकारी सक्रिय हो गए। अधिकारियों ने बैरक, पाकशाला और अस्पताल का निरीक्षण किया लेकिन कोई खामी नहीं मिली और न ही कुछ आपत्तिजनक वस्तु बरामद हुआ। न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों ने बंदियों की समस्याएं भी सुनीं।
उल्लेखनीय है कि जेल में बंदियों की ओर से मोबाइल का इस्तेमाल करने की शिकायतें मिलती रही हैं। सख्ती के बाद भी इस तरह की शिकायतें दूर नहीं हो पाई हैं। शाम को वैसे तो त्रैमासिक निरीक्षण था। लेकिन अधिकारियों ने इसकी सूचना पूर्व में नहीं दी थी।