फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लाठी चार्ज के विरोध में ग्राम रोजगार सेवकों का प्रदर्शन

लाठी चार्ज के विरोध में ग्राम रोजगार सेवकों का प्रदर्शन

Fri, 29 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
लाठी चार्ज के विरोध में ग्राम रोजगार सेवकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
जौनपुर। लखनऊ में आंदोलन कर रहे साथियों पर लाठीचार्ज के विरोध में ग्राम रोजगार सेवकों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा।

संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चैरसिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में रोजगार सेवक कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां लखनऊ की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के ग्राम रोजगार सेवक 12 सितंबर से लक्ष्मण मेला मैदान लखनऊ में अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे हैं। सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया तो 14वें दिन रोजगार सेवक विधानसभा का घेराव करने के लिए कूच किए तो पुलिस ने उनपर लाठियां बरसाई। पुलिस ने 91 ग्राम रोजगार सेवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके आंदोलन को कुचलने की कोशिश की गई है। संगठन के सरंक्षक एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने रोजगार सेवकों पर हुए लाठी चार्ज की निंदा की। कहा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद रोजगार सेवकों के आंदोलन में साथ है। धरना प्रदर्शन में अभय सिंह, दिलीप कुमार आर्य, गीता कन्नौजिया, रतन लाल गुप्ता, अशोक कुमार मौर्य, दिनेश कुमार गौतम, बृजेश कुमार मौर्य, अखिल कुमार गुप्ता, रामवृक्ष यादव, राकेश कुमार, अजय कुमार, विनोद कुमार, जिलाजीत यादव, डा. फतेहबहादुर यादव, रमाशंकर, शेषनलाल सरोज, रोशनी गुप्ता, अखिलेश कुमार, तेजप्रताप सिंह, दिनेश कुमार राज, आरपी पाल, संतोष कुमार मिश्र, सूर्यलाल उमर, छाया यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed