फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गेरूआ वस्त्र धारण कर आज करेंगी बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

गेरूआ वस्त्र धारण कर आज करेंगी बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

Fri, 29 Sep 2017 12:22 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
गेरूआ वस्त्र धारण कर आज करेंगी बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
कलेक्ट्रेट पर धरना देतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
जौनपुर। राज्य कर्मचारी का दर्जा देने आदि मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में 11वें दिन गुरुवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान हड़ताल में अवरोध पैदा करने का विरोध किया और चेतावनी दी कि अगर उनके ऊपर दबाव बनाया गया तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। तय किया गया कि 29 सितंबर को सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भगवा वस्त्र धारण कर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करेंगी।
विज्ञापन

धरना सभा में एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे तल्ख आंदोलन करेंगी जिससे जनता को जो परेशानी होगी। ऐसा हुआ तो इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। कहा कि 15 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन मांगों को पूरा नहीं किया गया। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 29 सितंबर को भगवा वस्त्र धारण करके बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करेंगी। उदल यादव एडवोकेट ने कहा कि आंगनबाडी़ कार्यकर्ताओं की मांग जायज है। इनकी मांगें सरकार माने अन्यथा सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पडे़गा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन अनुशासन एवं शांति पूर्ण ढंग से चल रहा है। सरकार इनके धैर्य की परीक्षा न ले। धरना प्रदर्शन में किसी तरह का अवरोध उत्पन्न करने का प्रयास किया गया तो राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद भी चुप नहीं बैठेगा। आंगनबाड़ी के आंदोलन में भागीदारी करेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सयुक्तमंत्री शरद पटेल , अशोक कुमार, सभाजीत यादव, पीएन यादव ने किया। हड़ताल में मुख्य रुप से कुसुम सिंह, छाया यादव, सुशीला, उर्मिला, नगीना, ज्योति, मीना, पुष्पा सिंह, कंचन सिंह, मनोरमा सिंह, दुर्गेश सिंह माधुरी, अनिता, माधुरी सोनिया, रीता श्रीवास्तव, सुनीता, रेखा, रेनू, सुनीता यादव, रेनू पांडेय, सुमन सिंह, चंद्रकला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed