{"_id":"59b2e9184f1c1bfb7f8b523e","slug":"15048973232-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची की हुई डेंगू से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची की हुई डेंगू से मौत
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में डेंगू की चपेट में आने से पीड़ित पांच वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। उसका इलाज बीएचयू में चल रहा था। जिले में अब तक डेंगू, मस्तिष्क ज्वर और स्वाइन फ्लू से पांच लोग काल के गाल में समा चुके हैं।
कबीरूद्दीनपुर निवासी सुभाष यादव की पुत्री माही(5) चार दिन पूर्व बुखार से पीड़ित थी। इस पर परिजनों उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बाद उसे बीएचयू लेकर आए थे। बताया जाता है कि माही के बुखार के लक्षण डेंगू से मिलता-जुलता था। शुक्रवार को सुबह में उसने बीएचयू में दम तोड़ दी। सुभाष यादव ने बताया कि सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम आई थी और पूछताछ कर चली गई। बता दें कि जनपद में डेंगू, मस्तिष्क ज्वर और स्वाइन फ्लू से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके स्वास्थ्य महकमा हरकत में नहीं आ रहा है। मलेरिया अधिकारी डॉ. वीपी सिंह का कहना है कि अभी तक उन्हें किसी स्थानीय पैथोलाजी से डेंगू और मलेरिया की बीमारी की जांच में पॉजिटिव रिपोर्ट की खबर नहीं मिली है। सीएमओ ड़ॉ. ओपी सिंह का कहना है कि डेंगू से मौत की कोई जानकारी उन्हें नहीं है। जिले में डेंगू और जेई से अभी तक कोई मौत नहीं हुई है। अलबत्ता स्वाइन फ्लू से लखनऊ में दो लोगों की मौत की सूचना जिले पर आई है।