{"_id":"59b2e82c4f1c1be97f8b5381","slug":"150489708611-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के निरीक्षण गायब मिले ईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के निरीक्षण गायब मिले ईओ
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधायक के निरीक्षण में गायब मिले ईओ
नगरवासियों की शिकायत पर विधायक ने नपा का किया औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
सतहरिया।मुंगरा बादशाहपुर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी गिरीश श्रीवास्तव की लगातार अनुपस्थित रहने की नगरवासियों से मिली शिकायत पर विधायक सुषमा पटेल ने शुक्रवार को कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इसमें उनके मौके पर नहीं मिलने पर विधायक ने नाराजगी जताई। साथ ही डीएम को मामले में अवगत कराया।
विधायक सुषमा पटेल ने बताया कि पिछले कई दिनों से जनता की ईओ के कार्यालय में न बैठने की शिकायत मिली थी। जिसके बावत शुक्रवार को मैने नगर पालिका परिषद का जायजा लिया। जहां मौके से वह नदारद थे। इसके अलाव कर्मचारी भी मनमाफिक कार्य करते मिले। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है। बताया कि नगर पालिका कार्यालय में उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण के दौरान पाया कि छह जून को चार्ज लेने के बाद 18 जून के भीतर सिर्फ 5 दिन ड्यूटी पर आए हैं। विधायक ने बताया कि ड्यूटी के प्रति लापरवाह ईओ गिरीश श्रीवास्तव के खिलाफ बार-बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीँ हो रही है। जबकि वह बिना अवकाश लिए गायब चल रहे हैं। उनका मोबाइल भी बंद चल रहा है। कहा कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा।