{"_id":"59b196ac4f1c1bf47f8b4d31","slug":"150481068512-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट पर शिक्षामित्रों का अर्धनग्न प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट पर शिक्षामित्रों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर धरना देते शिक्षामित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षामित्रों का मानदेय दस हजार मानदेय तय करने पर भड़के शिक्षामित्रों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि सरकार ने अपने फैसले को वापस नहीं लिया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
धरना सभा में शिक्षामित्र सघ के जिलाध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि पहले प्रदेश सरकार ने माना था कि शिक्षामित्रों के हित में सरकार कोई रास्ता निकालेगी लेकिन दस हजार रुपये मानदेय का ऐलान कर सरकार ने शिक्षामित्रों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि जिस काम के लिए सहायक अध्यापकों को सरकार 40 हाजर से 50 हजार तक वेतन दे रही है, उसी काम के लिए शिक्षामित्रों को दस हजार रुपये मानदेय दिया जाना न्यायसंगत नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने फैसले पर फिर से विचार करना होगा। धरना सभा को राजेश यादव, छोटेलाल, नन्हेलाल, दिलीप सिंह, आशीष श्रीवास्तव, संतोष कुमार, अमर बहादुर, दिनेश, दुर्गा मौर्या, नीतू आदि ने संबोधित किया। शिक्षामित्रों ने अपनी मांग से संबंधित पत्रक नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।