{"_id":"59a70ab64f1c1b0e278b4909","slug":"15041194859-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल मैच में पब्लिक इंटर कालेज केराकत विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल मैच में पब्लिक इंटर कालेज केराकत विजेता
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। टीडी कालेज के उमानथ सिंह स्टेडियम में चल रहे फुटबाल में पब्लिक इंटर कालेज विजेता रहा। बुधवार को खेले गए फाइनल मैच में टीडी इंटर कालेज को 1-0 अंक के अंतर से पराजित कर विजेता बना। इससे पहले प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच पब्लिक इंटर कालेज केराकत और जनक कुमारी इंटर कालेज के बीच खेला गया। प ब्लिक इंटर कालेज ने 7-0 अंकों के अंतर से जनक कुमारी इंटर कालेज को पराजित कर फाइनल में पहुंचा। दूसरे सेमीफाइनल मैच में टीडी इंटर कालेज ने सेंट जांस स्कूल को 1-0 अंक के अंतर से पराजित कर फाइल में अपना स्थान में पहुंच गया। रेफरी की भूमिका आशीष कुमार सिंह, दानबहादुर सिंह, दीपक सिंह ने निभाई। कमेंट्रेटर राजीव शर्मा रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्युत कर्मचारी संघ के अध्यक्ष निखिलेश सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सचिव शंभूनाथ शर्मा, रमेश चंद सिंह, राकेश सिंह, संतराम निषाद, बलवंत सिंह, अशोक साहू आदि मौजूद थे। संचालन रमेश चंद सिंह ने किया।