{"_id":"59a709c44f1c1bf3278b48eb","slug":"15041192425-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म में चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म में चार पर केस
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घनश्यामपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कोर्ट के निर्देश पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने न्यायालय एसीजेएम पंचम की अदालत में इस बात की गुहार लाई कि उसी के गागांव दो लोग 8 अगस्त 2016 को रात्रि में उसके घर के सामने वाले कमरे में आए। उसी कमरे वह सो रही थी दोनों लोग तमंचा सटाकर जबरन धमकी देते हुए बारी- बारी से दुष्कर्म किए। शादी का झांसा देकर बराबर घर में आकर शारीरिक संबंध बनाते रहा । जब उसे गर्भ ठहर गया तो उसने आरोपी को बताया। लेकिन वह मामले का टालते रहा। 27 मई 2016 को उसने एक बच्ची को जन्म दिया । 14 जून को जब वह बच्ची के साथ आरोपी के घर पहुँची तो घर पर आरोपी निलेश भाई आशीष उनके पिता राकेश सिंह और नीलेश की बहन बीनू ने गाली देते हुए मारने पीटने लगे । घटना की जानकारी पुलिस को दिया पर बदलापुर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लाचार पीड़िता ने पुलिस के न सुनने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।