{"_id":"59a6a0634f1c1be9278b47be","slug":"150409226516423-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"423 युवक- युवतियों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
423 युवक- युवतियों का हुआ चयन
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
423 युवक- युवतियों का हुआ चयन
जौनपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार देर शाम राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें दो हजार बेरोजगार युवक व युवतियों ने प्रतिभाग किया। इसमें से 423 को चयनित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला होमगार्डस कमाडेंट बीके झा उद्घाटन व दीप जलाकर किया। जिला सेवा योजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में 12 निजी कम्पनियों मॉ शारदा ग्रुप, एक्टिव इलेक्ट्रानिक सिस्टम, लार्सन एंड टर्बो, भारतीय जीवन बीमा निगम, हिमाचल कृषि मार्ट , श्री राम पिस्टन रिंग, ग्रीन फील्ड, जी फोर एस, सी एस आई एस सिक्योरिटी, जीजीए इडिंया प्राइवेट लिमिटेड, फलीप कार्ट एवं एरोप्लास्ट लिमिटेड द्वारा विभिन्न पदों पर यवक-युवतियों को भर्ती किया गया। जिसमें दो हजार युवक युवतियों में से 423 प्रतिभागी चयनित हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण सिंह ने किया।