{"_id":"599f229a4f1c1b96528b483d","slug":"150360133217-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर में किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर में किशोर की मौत
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिकरारा। जौनपुर - इलाहाबाद मार्ग पर गुरूवार की देर शाम बरगुरपुल के समीप दो बाइकों में आमने - सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक किशोर की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिकन्दरा गांव के प्रह्लाद गुप्ता का 14 बर्षीय पुत्र सनी टीवीएस मोपेड से सिकरारा की तरफ आ रहा था। बरगुदर पुल के पास पहुंचा ही था कि तभी विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार राहुल गौड़ 26 निवासी सैदनपुर की बाइक से टक्कर हो गई। दोनों को गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलवाकर पीएचसी सिकरारा भेजवाया जहां शनी की मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर बिना पोस्टमार्टम कराएं परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन