{"_id":"599dcf3b4f1c1be6478b4829","slug":"150351445311-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दुकानों व एक होटल में की गई छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दुकानों व एक होटल में की गई छापेमारी
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। प्रशासन, खाद्य सुरक्षा और पूर्ति निरीक्षक की संयुक्त टीम ने बुधवार की शाम सिपाह चौराहे के पास स्थित मिठाई, चाट की दूकानों सहित एक प्रतिष्ठित होटल पर छापेमारी की। इस दौरान तीन मिष्ठान व चाट की दूकानों पर कुल चार घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल होते पाया गया। वहीं होटल रिवर व्यू के प्रबंधक को किचेन में फायर बकेट व क्रेकर नहीं होने पर स्पष्टीकरण मांगा गया। साथ ही अग्निशमन विभाग को पत्र जारी किया गया है।
नगर मजिस्ट्रेट इंद्र भूषण वर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. वेदप्रति मिश्र, आपूर्ति विभाग के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, पूर्ति निरीक्षक रत्नेश श्रीवास्तव, सुशील पांडेय की टीम ने मंगलवार की देर शाम सिपाह चैराहा स्थित मिठाई व चाट की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान घरेलू गैस का व्यवसायिक कार्य में प्रयोग होने की जांच की गई। टीम ने ख्वाजादोस्त मुहल्ले में स्थित जय मां शारदा चाट कार्नर पर घरेलू गैस सिलेंडर (एचपी ए-25) का प्रयोग होता पाया गया। इसे टीम ने जब्त कर लिया। अशोक कुमार मिष्ठान भंडार सिपाह चौराहा पर एक कामर्शियल सिलेंडर प्रयोग होता मिला जबकि दो घरेलू सिलेंडर एचपी (सी-19) व इंडेन (बी-25) रखा हुआ पाया गया। उक्त दोनों गैस सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया। रामआसरे मिष्ठान भंडार सिपाह चैराहा द्वारा एक घरेलू गैस सिलेंडर (भारत गैस ए-24)प्रयोग होता पाया गया।जिसे जब्त कर लिया गया। इसी क्रम में होटल रिवर व्यू के किचन में जांच के दौरान कुल छह कामर्शियल सिलेंडर पाए गए। प्रयोग किये जाने वाले सिलेंडरों को पाइपलाइन के माध्यम से स्थापित किया गया था लेकिन कमरे में फायर बकेट व फायर क्रेकर नहीं लगा हुआ पाया गया। इस दौरान होटल प्रबंधक को एक सप्ताह के अंदर अग्निशमन विभाग से आवश्यक कार्यवाही कराते हुए अवगत कराने का निर्देश दिया गया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट इंद्र भूषण वर्मा ने बताया कि पकड़े गए तीन मिष्ठान व चाट भंडार की दूकानों से कुल चार घरेलू सिलेंडर के संबंध में उनका पक्ष सुनते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। वहीं होटल रिवर व्यू के प्रबन्धक को किचेन में फायर बकेट व क्रेकर नहीं रखने के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया गया है। साथ ही अग्निशमन विभाग को पत्र जारी किया गया है।