{"_id":"599dcf2f4f1c1b50768b458a","slug":"150351444114-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग सेन्टर से लाखो का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग सेन्टर से लाखो का सामान चोरी
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बंधवा बाजार के पास स्थित एक कंप्यूटर कोचिंग सेंटर से चोरों ने कंप्यूटर और लैपटाप समेत लाखों का माल पार कर दिया। पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे थे। सुबह चोरी का पता चलने पर सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
मीरगंज थाना क्षेत्र के बंधवाबाजार स्थित जमालापुर मार्ग पर करौदी निवासी रविनद्र यादव कोचिंग का संचालन करते हैं। मंगलवार की शाम भी वह कोचिंग सेंटर को बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार की रात चोरो ने सेंटर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और पांच कंप्यूटर, दो लैपटाप, इनवर्टर, दो बैट्री, लिमिनेशन मशीन समेत लाखों का माल पार कर दिया। बुधवार को सुबह जब वह सेंटर पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। रवींद्र ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। पीड़ित के मुताबिक गायब सामानों की कीमत दो लाख से अधिक है। घटना स्थल से पुलिस बूथ की दूरी महज पांच सौ मीटर पर है। इसके पहले भी बंधवाबाजार मे कई चोरियां हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस किसी भी चोरी का खुलासा करने मे नाकाम रही है।