फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दूसरे दिन भी मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद

दूसरे दिन भी मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद

Sat, 19 Aug 2017 12:26 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद
शिक्षामित्रों में भगवा वेश में दिया धरना
जौनपुर। सहायक अध्यापक पद पर बहाली की मांग लेकर शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी भगवा वस्त्र धारण कर बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। इसमें बड़ी तादाद में महिला शिक्षामित्र शामिल रहीं। इस दौरान काली पट्टी बांधे शिक्षामित्रों ने केन्द्र और प्रदेश सरकार से सहायक अध्यापक पद पर शिक्षामित्रों की बहाली के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने या बहाली न होने तक समान कार्य व समान वेतन देने की मांग की। साथ ही बीएसए को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

धरना सभा में शिक्षामित्रों ने कहा कि 25 जुलाई को शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द करने का आदेश हुआ। उसके बाद से शिक्षामित्र सड़क पर उतरकर धरना प्रर्दशन शुरू कर दिया था। बाद में प्रदेश सरकार के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया था। दो दिन पूर्व बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव की सरकार से हुई वार्ता विफल हो गई। इसके बाद फिर आंदोलन की राह अख्तियार करना पड़ा है। कहा कि अगर हम लोगों की मांगे नहीं मानी गई तो भगवा वस्त्र धारण कर पूरे जिले की सड़कों पर भ्रमण किया जाएगा। इसके बाद भी इंसाफ नहीं हुआ तो हम लोग पैदल मार्च करके लखनऊ पहुंचेंगे। धरना में जिलाध्यक्ष संदीप यादव, राजेशयादव, दिलीप सिंह, किसान यूनियन के अध्यक्ष राजनाथ यादव, मोहम्मद अब्बास, दुर्गेश सिंह, किरन मौर्या, दुर्गा मौर्या व गौरी शंकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed