फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लंबित शिकायतों को तीन दिन में निस्तारित करने का निर्देश

लंबित शिकायतों को तीन दिन में निस्तारित करने का निर्देश

Sat, 19 Aug 2017 12:15 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
लंबित शिकायतों को तीन दिन में निस्तारित करने का निर्देश
जौनपुर। मुख्य राजस्व अधिकारी रामआसरे सिंह ने शुक्रवार को ऑनलाइन शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान प्राथमिकता के साथ आनलाइन शिकायतों का निस्तारण तीन दिन के अंदर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कुल 411 शिकायतों में से 306 शिकायत समयावधि और समयावधि के बाद 105 शिकायत लंबित हैं। तहसील स्तरीय कुल 642 शिकायतों में समयावधि में 540 व समयावधि के बाद 102 शिकायत लंबित हैं। ब्लाक स्तरीय कुल 70 शिकायतों में समयावधि में 63 व समयावधि के बाद 7 शिकायत लंबित हैं। थाना स्तरीय कुल 117 शिकायतों में समयावधि में 99 व समयावधि के बाद 18 शिकायत लंबित हैं। शासन एवं राजस्व परिषद कुल 24 शिकायतों में समयावधि 17 व समयावधि के बाद 7 शिकायत लंबित है। इस प्रकार कुल आए 1264 शिकायतें लंबित है। जिसमें समयावधि में 1025 व समयावधि के बाद 239 शिकायतें लंबित हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को तीन दिन के भीतर शिकायतों का निस्तारित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रदीप उपाध्याय डीपीएम ने चलचित्र के माध्यम से तकनीकी जानकारी दी। बैठक में सीएमओ डा. ओपी.सिंह, डीडीओ दयाराम, एसडीएम केराकत जगदम्बा सिंह, तहसीलदार सदर वृजेश सिंह, सहायक श्रमायुक्त बीएन दूबे, सहायक निर्वाचन अधिकारी रामाकान्त राम आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed