फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आने वाले समय में सूबे की हर नदी होगी प्रदूषण मुक्त

आने वाले समय में सूबे की हर नदी होगी प्रदूषण मुक्त

Fri, 18 Aug 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
आने वाले समय में सूबे की हर नदी होगी प्रदूषण मुक्त
जौनपुर। नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश की हर नदी प्रदूषण मुक्त हो जाएगी। वह गुरुवार को स्वच्छ गोमती अभियान अविरल गोमती के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। समारोह का आयोजन नगर के हिंदी भवन में आयोजित था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रदेश सरकार मां गंगा समेत सभी नदियों के निर्मलीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय लंबे समय से गोमती नदी की स्वच्छता के लिए प्रयासरत है। इस दिशा में विश्वविद्यालय के शिक्षकों व छात्रों द्वारा तमाम शोध पत्र तैयार किए गए हैं। आवश्यकता पडने पर विश्वविद्यालय ये शोध पत्र सरकार को उपलब्ध कराएगा। गोरखपुर आमी बचाओं मंच के अगुआ विश्व विजय सिंह ने कहा कि शिक्षण संस्थानों को नदियों के पुनर्जीवन में लगना चाहिए। शिक्षण संस्थानों को इसके लिए वालेंटियर तैयार करने चाहिए जिससे समाज में नदियों से टूटते रिश्ते को बहाल किया जा सके। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि गोमती के संरक्षण के लिए सभी गो आगे आने की जरूरत है। समारोह को प्रो. आरएन त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। स्वच्छ गोमती अभियान के डा. विजय प्रताप तिवारी, मोहनलाल मौर्य, डा. राजवीर सिंह, विकास शर्मा, अरुण त्रिपाठी, जगदीश मौर्य ने राज्य मंत्री को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। अभियान के सदस्य प्रो. विजयनाथ मिश्र की ओर से भेजा गया ऐतिहासिक काशी शत् विभूति चित्र भेंट किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य मंत्री ने आशीष श्रीवास्तव, रामलखन यादव, मनोज तिवारी और संजय सेठ को सम्मानित किया। संचालन अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने किया। आलोक वैश्य ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ईश्वर देव सिंह, महंत सूर्य प्रकाश जायसवाल, किरन श्रीवास्तव, पंकज जायसवाल, सुशील मिश्र, पुष्पराज सिंह, नीरज सिंह, किशोर खन्ना, शशी श्रीवास्तव, ब्रह्मेश शुक्ल, जनार्दन सिंह, बृजेश मौर्य, राजेश विश्वकर्मा, चंदन निषाद. प्रशांत उपाध्याय, ओंकार मौर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed