फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ट्रेन को जगह-जगह हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

ट्रेन को जगह-जगह हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

Mon, 14 Aug 2017 12:53 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन को जगह-जगह हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
जौनपुर। गाजीपुर से जौनपुर होते आनंद विहार दिल्ली जाने वाली ट्रेन सुहेलदेव एक्सप्रेस 02433 और गाजीपुर से बांद्रा मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 09042 को रविवार को जौनपुर रेलवे स्टेशन पर सांसद डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजेबाजे के साथ स्वागत किया और चालक तथा गार्ड को माला पहनाया। सांसद ने दोनो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नवरात्रि में जम्मूतवी जाने के लिए एक ट्रेन यहां रुकने लगेगी। जौनपुर सिटी व जौनपुर जंक्शन के विकास व सुंदरीकरण का कार्य शीघ्र होंगे। कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी, रेलमंत्री सुरेश प्रभु व रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा के कार्यकाल में जितना कार्य हुआ उतना किसी सरकार ने नहीं किया। पूर्व विधायक बांकेलाल सोनकर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने रेलवे का विकास कार्य कागज पर ही किया। भाजपा सरकार का काम दिख रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय व जिला मंत्री राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने जौनपुर को रेल सौगात मिलने पर मनोज सिन्हा के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर अरविंद सिंह दारा, महेंद्र गुप्ता, राम कृष्ण बिन्द, विनय सिंह, विनोद तिवारी एडवोकेट, सुधांशु सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, रवि श्रीवास्तव, शिवेंद्र सिंह, रानू सिंह, कृष्ण कुमार जायसवाल, अजय सिंह सहित जौनपुर जंक्सन के स्टेशन मास्टर, जीआरपी व आरपीएफ के अधिकारि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावां मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर विधायक डा. लीना तिवारी ने गाजीपुर से आनंद विहार दिल्ली जा रही सुहेलदेव एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि अभी और कई ट्रेनें यहां से चलेंगी और उसका ठहराव भी मडियाहूं में होगा। इस अवसर पर भाजपा नेता ब्रह्मदेव मिश्र आदि उपस्थित रहे। जंघई स्टेशन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन को सांसद सामचरित्तर निषाद के प्रतिनिध़ि राजेश सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जफराबाद में सांसद रामचरित्तर निषाद विजयचंद्र पटेल ने हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को रवाना किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed