{"_id":"5990a3124f1c1be6558b466a","slug":"150265116620775-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"775 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीएचडी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
775 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीएचडी प्रवेश परीक्षा
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की शोध प्रवेश परीक्षा रविवार को पांच केंद्रों पर दो पालियों में हुई। प्रवेश परीक्षा के लिए 3903 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से 775 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। 3128 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12 और 2 से 4 बजे तक हुई। कुलपति प्रो. आरआर यादव ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सुरक्षा को देखते हुए तीन थानों की पुलिस तैनात की गई थी।
मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री स्कूल सिद्दीकपुर केंद्र पर 1420 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी लेकिन 335 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान केंद्र पर 783 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिसमें से 156 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। फार्मेसी संस्थान केंद्र पर 813 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिसमें से 138 ने परीक्षा छोड़ दी। आईबीएम भवन में 494 अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की व्यवस्था की गई थी लेकिन 78 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। संकाय भवन में 393 छात्र परीक्षा के लिए पंजीकृत थे जिसमें से 78 अभ्यथियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के समन्वयक डा. आलोक सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।