फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आधार लिंक होने पर ही मिलेगा खाद्यान्न

आधार लिंक होने पर ही मिलेगा खाद्यान्न

Sun, 13 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
आधार लिंक होने पर ही मिलेगा खाद्यान्न
जौनपुर। सरकार की तमाम कवायदों के बाद भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम जिले में परवान नहीं चढ़ पा रहा है। अभी तक जिले में 27 लाख 87 हजार राशन कार्ड धारकों व उनके परिवार के सदस्यों का आधार लिंक नहीं हो पाया है। आधार लिंक कराने के लिए मात्र 19 दिन शेष बचे हैं। जिन राशन कार्ड धारकों व उनके परिवार के सदस्यों का आधार लिंक नहीं हो पाएगा उनको खाद्यान्न नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में सात लाख 36 हजार राशन कार्ड धारक हैं। जिसमें छह लाख 11 हजार पात्र गृहस्थी व एक लाख 25 हजार अंत्योदय कार्ड धारक हैं। इन राशनकार्ड धारकों के सदस्यों की संख्या 28 लाख हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत ई-पास मशीन से खाद्यान्न वितरण करने की कवायद की गई है। इसके लिए इन राशन कार्ड धारकों व उनके सदस्यों को आधार लिंक होना आवश्यक हैं। हालांकि जिले के नगर पंचायतों व नगर पालिका क्षेत्रों में ई-पास मशीन के जरिये खाद्यान्न वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। लेकिन जिन राशन कार्ड धारकों व उनके सदस्यों का आधार नंबर लिंक नहीं हो पाया है। उनको अभी भी कोटेदार द्वारा हाथ से खाद्यान्न दिया जा रहा है। लेकिन सभी का आधार कार्ड लिंक कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। इसके बाद जिसका आधार लिंक नहीं होगा, उनको खाद्यान्न नहीं मिलेगा। विभाग के लापरवाही का आलम यह है कि अभी तक मात्र पांच लाख 49 हजार राशन कार्ड धारकों का आधार लिंक कराया गया है। वहीं मात्र दो लाख सदस्यों का ही आधार लिंक हो पाया है। अभी भी जिले में 27 लाख 87 हजार राशन कार्ड धारकों व उनके सदस्यों का आधार लिंक नहीं हो पाया है। जिसमें एक लाख 87 हजार राशन कार्ड धारक और 26 लाख सदस्यों का आधार लिंक नहीं हो पाया है। डीएसओ अजय प्रताप सिंह ने बताया कि नियत तिथि तक राशन कार्ड धारकों व उनके सदस्यों का आधार लिंक कराने का निर्देश कोटेदारों व पूर्ति निरीक्षकों को दे दिया गया है। निर्धारित समय में आधार लिंक करा दिया जाएगा। जिनका आधार लिंक नहीं हो पाएगा उनको खाद्यान्न नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed