फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ईओ ने दी पुलिस को तहरीर

ईओ ने दी पुलिस को तहरीर

Sun, 13 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
ईओ ने दी पुलिस को तहरीर
जौनपुर। मछलीशहर नगर पंचायत के ईओ धीरज सिंह ने चेयरमैन संजय जायसवाल के खिलाफ शुक्रवार को तहरीर दी है। उन्होंने चेयरमैन पर गंभीर 9 अगस्त को सरकारी कार्य में बाधा डालने, कार्यालय में आकर तोड़फोड़ करने एवं अपशब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। तहरीर के बावजूद भी मछलीशहर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। शनिवार को ईओ ने एसपी को फोन कर केस दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के ईओ धीरज सिंह का कहना है कि फर्जी भुगतान कराने एवं अन्य गलत कार्य कराने का चेयरमैन ने दबाव बनाया। जब उन्होंने मना कर दिया तो कर्मचारियों की सेलरी पर हस्ताक्षर करने से चेयरमैन ने मना कर दिया। हद तब हो गई जब 9 अगस्त को जब वह लखनऊ मिटिंग में गए तो कार्यालय आकर सरकारी कार्यो में बाधा डालते हुए पद का दुरूपयोग किया और कार्यालय में हंगामा, तोड़फोड़, गाली गलौज किया। इस मामले में शुक्रवार को मछलीशहर कोतवाली में पुलिस को तहरीर दिया गया लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। उधर, एसपी शैलेश पांडेय का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज पुलिस मामले की जांच करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed