फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शिक्षा की गुणवता सुधारने वाले शिक्षक होंगे पुरस्कृत

शिक्षा की गुणवता सुधारने वाले शिक्षक होंगे पुरस्कृत

Sun, 13 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा की गुणवता सुधारने वाले शिक्षक होंगे पुरस्कृत
जौनपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को प्रेक्षागृह में मॉडल स्कूल कार्ययोजना क्रियान्वयन एवं नालेज मैपिंग के लिए 210 अभिनव विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी व उप जिलाधिकारी की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने चलचित्र के माध्यम से आदर्श विद्यालय बनाने सहित स्वच्छता एवं साज-सज्जा की व्यवस्था जन साहभागिता से कराने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अध्यापकों के अवकाश प्रार्थना पत्र देने के लिए मोबाइल एप लांच किया जा रहा है। बीडीओ को सप्ताह में इस कार्य की समीक्षा करने का निर्देश दिया। कहा कि जिले पर एक माह में समीक्षा की जाएगी। ब्लाकों में प्रतियोगिता भी कराया जाएगा। अच्छे कार्य करने वाले अध्यापकों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। सरजू प्रसाद सरोज पूर्व माध्यमिक विद्यालय भसपुर ने बताया कि शिवकुमार सरोज कक्षा आठ के छात्र ने जेसीबी ,रोबोट, स्टीमर व हेलीकाप्टर बनाकर दिखाया है। डीपीआरओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने अध्यापकों से खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से हैंडपंपों की रीबोर व शौचालय की सूचना उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितम्बर तक यह कार्य करा लिया जाएगा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा ने कहा कि अध्यापक जनसहयोग से स्कूलों में साज-सज्जा का सामान व प्रशासन के सहयोग से अन्य सामान उपलब्ध कराया जा सकता है। शिक्षा के स्तर को शतप्रतिश गुणवत्तायुक्त बनाने वाले अध्यापकों को आगामी 26 जनवरी को पुरस्कृत किया जाएगा। सफाई कर्मी पहले प्राथमिक विद्यालय की सफाई करने के बाद ही गांव की सफाई करेंगे। उन्होंने कहा कि बरसठी ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय घाटमपुर के आकस्मिक निरीक्षण में 107 छात्र के स्थान पर मात्र 57 छात्र ही उपस्थित रहे। कक्षा 6 के 11 छात्रों में कोई भी छात्र चन्द्रगुप्त नहीं लिख सका। डीएम ने शिक्षा के गिरते स्तर को उठाने के लिए अध्यापक को एक माह के भीतर शिक्षा में सुधार लाने का निर्देश दिया। एसडीएम केराकत ने कुसियामऊ जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक की ओर से डेढ़ एकड़ जमीन पट्टे पर दिए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी को आज ही जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। इस अवसर पर डीडीओ दयाराम, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रामनरायन यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed