फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भू माफियाओं पर अभियान चलाकर कार्यवाही करने का निर्देश

भू माफियाओं पर अभियान चलाकर कार्यवाही करने का निर्देश

Sat, 12 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
भू माफियाओं पर अभियान चलाकर कार्यवाही करने का निर्देश
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार की देर शाम हुई बैठक में जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने सभी उप जिलाधिकारियों को ग्राम समाज की जमीन पर स्थगन आदेश की सूची देने और 15 अगस्त तक अभियान चलाकर प्रतिदिन जांच कराने का निर्देश दिया। राजस्व वसूली कम आने पर नाराजगी जताई और मुहिम चलाकर भूमाफिया पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कहा कि बकरीद के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाये रखा जाए। किसी भी हालत में नया प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। एनटी भू-माफियाओं पर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करें। लोक सम्पत्ति अधिनियम, एवं सुसंगत धाराओं के तहत भू-माफियाओं पर मुकदमा भी दर्ज कराएं। सभी एसडीएम सम्पूर्ण समाधान तहसील व थाना दिवस के शासनादेश को पढ़कर कार्रवाई करें। उन्होंने वादों का निस्तारण शतप्रतिशत करने का निर्देश दिया। कहा कि 15 दिन के भीतर रोस्टर वार कंप्यूटर खतौनियां निकाली जाए। एक माह से अधिक ऑनलाइन शिकायतों को तत्काल निस्तारित किया जाए। तहसीलों से 409 अपत्तियां आई हैं। निस्तारण की आख्या न प्रस्तुत करने जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त किया। दुर्घटना बीमा योजना एवं आम आदमी बीमा योजना के कार्यों को शतप्रतिशत करने, नापी व पथरगड्डी के मामलों का शतप्रतिशत निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी अपने न्यायालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। 107,116, 145 में अनावश्यक परेशान न कर जनता को राहत दें। 20 लाख रुपये से अधिक के बड़े बकायेदारों की वसूली किया जाए। आय, जाति, अधिवास के प्रमाण पत्रों के बनवाने में तहसीलदार को प्रभावी कार्यवाही करने, सभी एसडीएम व तहसीलदारों को किसी भी दशा में गलत सूचना नहीं भेजने और गलत सूचना भेजने पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार वाणिज्यकर, उद्योग, विद्युत, आदि विभागों के वसूली मानक के अनुसार 45 प्रतिशत हरहालत में करने को कहा। डीएम ने आरआरके को सभी लंवित प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराने व ऐसा नहीं होने पर सख्त कार्रवाई करने चेतावनी दी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी द्वय आरपी मिश्र व रामआसरे सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र्रभूषण वर्मा, एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी, एसडीएम केराकत जगदम्बा सिंह,एसडीएम शाहगंज जयनरायन सचान, एसडीएम मछलीशहर रमापति, एसडीएम बदलापुर कृपाशंकर पाण्डेय, एसडीएम मड़ियाहूं अयोध्या प्रसाद, डिप्टी कलेक्टर विमल कुमार दूबे सहित सभी तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed