फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शहर के भीड़ भाड़ इलाकों में होगी रात में सफाई

शहर के भीड़ भाड़ इलाकों में होगी रात में सफाई

Sat, 12 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
शहर के भीड़ भाड़ इलाकों में होगी रात में सफाई
जौनपुर। तड़के उठकर टहलने वालों को अब सड़कें धूल और कूड़ा मुक्त मिलेंगी। नगर पालिका परिषद ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में रात में सड़कों की सफाई कराएगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इससे पहले सफाई और कूड़ा उठाने का काम दिन के बारे बजे तक होता था। इससे व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। दूकानें खुलने पर सफाई होने से दूकानों में धूल जाता था। अब व्यापारियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शहर की आबादी लगभग दो लाख है। शहर से प्रतिदिन लगभग 90 टन कूड़ा रोज निकलता है। अबतक मोहल्लों व प्रमुख मार्गों की सफाई सुबह नौ बजे तक होती है। वहीं कूड़ा उठाने का कार्य लगभग 12 बजे तक किया जाता है। वाहनों से कूड़ा ले जाते समय कूड़ा उड़कर गिरता था जिससे आने जाने वाले लोगों के अलावा आसपास के लोगों को दिक्कत होती थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका परिषद ने शहर के भीड़ वालें स्थानों व प्रमुख मार्गों की सफाई रात में कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए नगर पालिका ने तैयारी शुरू कर दी हैं। इस दौरान शहर के भीड़-भाड़ वालें स्थानों व प्रमुख मार्गों की सफाई का कार्य प्रतिदिन रात दस बजे से दो बजे तक का किया जाएगा। नगर पालिका की ओर से स्थानों व प्रमुख मार्गों के चयन का कार्य किया जा रहा है। शहर में ताड़तला, ख्वाजीटोला, ओलंदगंज, खासनपुर, अबीरगढ़ टोला आदि व्यस्त और भीड़ वाले इलाके हैैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्णचंद ने बताया कि सुबह सफाई होने और कूड़ा उठाने से लोगों के साथ ही व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसको ध्यान में रखकर भीड़-भाड़ इलाके व प्रमुख मार्गों पर रात में सफाई कराने का निर्णय लिया गया है। इसकी तैयारी की जा रही है। इस माह के अंदर ही नई व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed