फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विकास भवन के ग्राउंड तल वार रुम बनाने का कार्य शुरु

विकास भवन के ग्राउंड तल वार रुम बनाने का कार्य शुरु

Sat, 12 Aug 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन के ग्राउंड तल वार रुम बनाने का कार्य शुरु
जौनपुर। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत होने कार्यों की मानीटरिंग की जाएगी। इसके लिए विकास भवन के भूतल पर वार रूम बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस रूम में वीडियो कांफ्रेंसिंग, इंटरनेट आदि आधुनिक सुविधाएं होंगी जिससे स्वच्छता मिशन के कार्यों पर नजर रखी जाएगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों से सीधे कार्यों की समीक्षा करते हुए रिपोर्ट लेने के साथ ही उनके लोकेशन की भी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत सफाई तथा शौचालय निर्माण आदि का कार्य किया जा रहा है। इसको लेकर सरकार भी गंभीर है। योजना के तहत मानक के तत कार्य नहीं हो रहा था। कार्यों के संबंध में जानकारी लेने में भी दिक्कत होती थी। सूचनाएं लेने में हफ्तों गुजर जाते थे। इसकी वजह से इस योजना की ठीक से समीक्षा नहीं हो पा रही थी। इस समस्याओं को दूर करने के लिए अब स्वच्छता मिशन की मानीटरिंग की व्यवस्था बनाई गई है। जिला पंचायत राज विभाग की ओर से विकास भवन के भूतल पर एक कमरे को वार रूम बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस कमरे की सफाई और रंगाई पुताई की जा रही है। यह कार्य पूरा होेने के बाद इस कमरे को वार रूम में परिवर्तित कर दिया जाएगा। इसमें कंप्यूटर, प्रिंटर, नेट और आपरेटर की व्यवस्था की जाएगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। वार रूम से स्वच्छता मिशन के तहत होने वाले कार्यों की पूरी रिपोर्ट भेजी जाएगी। जरूरत पड़ने पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से भी बातचीत की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव नेबताया कि स्वच्छ भारत मिशन योजना के मद्देनजर विकास भवन के भूतल पर वार रूम बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसमें वीडियो कांफ्रेसिंग, इंटरनेट सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी ताकि योजना के कार्यों को बखूबी कराने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed