फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जर्जर सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने किया पर प्रदर्शन

जर्जर सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने किया पर प्रदर्शन

Fri, 11 Aug 2017 12:55 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
जर्जर सड़क के विरोध में ग्रामीणों  ने किया पर प्रदर्शन
जलालपुर। जर्जर जलालपुर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को सड़क पर बने गड्ढों में खड़े होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

क्षेत्र के थाना गद्दी जलालपुर मार्ग की हालत जर्जर होने पर और उस बने बड़े-बड़े बने गड्ढे बने हैं। इसको लेकर नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को सड़क पर बने गड्ढे के पास खड़ा होकर प्रदर्शन किया। विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उक्त मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू हुए एक वर्ष से ज्यादा हो गया है, लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है की पराऊगंज से लेकर चवरी जलालपुर तक सड़क पर बड़े बड़े गिट्टी डालकर छोड़ दिए गए है। जिसपर जगह-जगह गड्ढे बने हैं। इसमे हमेशा पानी भरा रहता है। गड्ढों की गहराई का अंदाजा नही लगने से आये दिन बाइक व साइकल सवार गिर कर घायल होते रहते है। बस समेत अन्य चार पहिया वाहन लेकर चलना मुश्लिकल हो रहा है। सफर पूरा होने के बाद ही जान में जान आती है। इस रोड पर कदम-कदम पर मौत के गड्ढे बने हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अतिशीघ्र सड़क को गड्ढा मुक्त नही किया जाता है तो हम लोग जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर विशाल उपाध्याय, सत्यम गुडडू उपाध्याय, डा. श्याम नारायण यादव, लव-कुश गोस्वामी, चंदन सिंह, कल्लू दर्जी मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed