फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अधिकारियों के सगे संबंधियों की कर दी गई नियुक्ति

अधिकारियों के सगे संबंधियों की कर दी गई नियुक्ति

Fri, 11 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों के सगे संबंधियों की कर दी गई नियुक्ति
जौनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला मुख्यालय से लेकर ब्लाक स्तर तक के लिए होने वाली कर्मचारियों की अस्थायी भर्ती में बड़ा खेल हुआ है। गुपचुप तरीके से हुई भर्ती में डीपीआरओ कार्यालय में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के सगे संबंधियों की नियुक्ति की गई है। जिन कर्मचारियों की भर्ती की गई है, उनकी सूची सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के पास पहले से ही पहुंचा दी गई थी। सभी 21 ब्लाकों में करीब 42 पदों पर कर्मचारियों की भर्ती की गई है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन को मंजिल तक पहुंचाने के लिए ब्लाक स्तर पर कंप्यूटर आपरेटर, कोआर्डिनेटर पद पर नियुक्ति हुई है। कुल 48 पदों में 18 पदों पर भर्ती हो चुकी है जबकि शेष पदों पर गुपचुप तरीके से अधिकारियों के सगे संबंधियों की नियुक्ति गुपचुप तरीके से कर ली गई है। जिला मुख्यालय पर डीटीसी पद पर भर्ती होनी है। सूत्रों पर यकीन करें तो सभी पदों पर भर्ती के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति की गई है। जिनकी नियुक्ति हुई है उनके नाम की सूची तैयार कर पहले ही सर्विस प्रोवाइडर कंपनी को पकड़ा दी गई थी। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में तैनात कर्मचारियों और सर्विस प्रोवाइडर कंपनी की मिलीभगत से यह खेल हुआ है। ब्लाक मुख्यालयों पर तैनात किए जाने वाले कंप्यूटर आपरेटर गांव-गांव में बन रहे शौचालय से संबंधित डाटा कंप्यूटर में फीड करेंगे जबकि कोआर्डिनेटर शौचालय निर्माण की निगरानी और उसकी मानीटरिंग करेंगे। ब्लाकों में करीब 18 जिन कंप्यूटर आपरेटरों से पहले से ही काम लिया जा रहा था उन्हीं की नियुक्ति भी कर दी गई है। नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही इसके लिए की जा रही खेल की भनक जिलाधिकारी को लगी थी। जिलाधिकारी ने हिदायत दी थी कि किसी कर्मचारी या अधिकारी के करीबी की नियुक्ति का मामला सामने आया तो पूरी प्रक्रिया को रद्द कर दिया जाएगी। बावजूद इसके नियुक्ति में गड़बड़ी की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लाक मुख्यालयों पर कंप्यूटर आपरेटर और कोआर्डिनेटर के पद पर नियुक्ति की जिम्मेदारी फोर्टेक नामक सर्विस प्रोवाइडर कंपनी को दी गई थी। नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके लिए आनलाइन आवेदन लिए गए थे। अब कर्मचारियो को ट्रेनिंग देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed