{"_id":"598cb2564f1c1bbf398b4660","slug":"1502392926350-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ की दूकान से उड़ाए 50 हजार के गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ की दूकान से उड़ाए 50 हजार के गहने
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
डोभी। चंदवक बाजार में गाजीपुर रोड पर स्थित एक सराफा की दूकान से जालसाज ने नकली चेन के एवज में पचास हजार रुपये कीमत के आभूषण उड़ा दिया। ठगी की जानकारी होते ही सराफा कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी है।
चंदवक बाजार निवासी घनश्याम सेठ की गाजीपुर मार्ग पर आभूषण की दूकान है। गुरुवार की दोपहर दूकान पर घनश्याम सेठ की पत्नी सुमन बैठी थीं। उसी दौरान बाइक से हेलमेट पहने युवक दूकान पर पहुंचा। उसने कान की झाली और दो अंगूठी दिखाने को कहा। महिला ने गहने उसके सामने रख दिए। युवक ने कान की झाली और दो अंगूठी हाथ में लिया और कहा कि इसे वह खरीदने से पहले घर वालों को दिखाना चाहता है। इसके एवज में उसने अपने गले से चेन निकाल कर गिरवीं के तौर पर दूकान पर रखने को कहा। महिला ने उसका पता पूछा तो उसने बगल के ही गांव बघेरवां का रहने वाला बताया। पड़ोसी गांव होने के चलते महिला उसकी बातों में आ गई। और भरोसा कर उसकी चेन को गिरवीं के तौर पर रख कर आभूषण उसके हवाले कर दिया। थोड़ी देर बाद महिला का पति घनश्याम दूकान पर पहुंचा तो महिला ने पूरा वाकया बताया। घनश्याम को ठगे जाने का एहसास हुआ तो उसने पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन जालसाज का पता नहीं चल सका। उसने दूकान पर जिस चेन को सोने की बताकर उसे गिरवीं रखा था वह चेन पीतल की निकली।