फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   परिवार कल्याण मंत्री ने किया ब्लड ग्रुप डायरेक्ट्री का विमोचन

परिवार कल्याण मंत्री ने किया ब्लड ग्रुप डायरेक्ट्री का विमोचन

Thu, 10 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
परिवार कल्याण मंत्री ने किया ब्लड ग्रुप डायरेक्ट्री का विमोचन
सपा की सभा
जौनपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से बुधवार को स्व. उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 108 महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। जिले में पार्टी के 24 मंडलों में सबसे अधिक रक्तदान शाहगंज में बुआ। मुख्य अतिथि परिवार कल्याण मंत्री व प्रभारी जिला मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी और विधायकों ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान ब्लड ग्रुप डायरेक्ट्री का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

रक्तदान में अनिल पांडेय, मदन मोहन के नेतृत्व में शाहगंज मंडल प्रथम, आलोक सेठ के नेतृत्व में जौनपुर नगर द्वितीय स्थान पर रहा। सदानंद राय के नेतृत्व में तृतीय स्थान मुफ्तीगंज मंडल को मिला। इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने देश के करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन किया था। नौ अगस्त 1942 के आंदोलन को देश की जनता ने अंग्रेजों भारत छोड़ों का नारा दिया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज सबसे बड़ा दान रक्त देकर किया है। इससे किसी व्यक्ति के जीवन को बचाया जा सकता है। रक्तदान डायरेक्ट्री बनने से लोगों को जिला अस्पताल से रक्तदान के लिए लोगों को बुलाया जा सकता है। कहा कि प्रदेश में मरीजों के लिए 50 प्रतिशत ही रक्त अस्पतालों में उपलब्ध है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब एवं दिल्ली में आवश्यकता से अधिक रक्त की मांग है। प्रदेश की आबादी 22 करोड़ है। सभी को रक्तदान करना चाहिए। कहा कि देश में प्रतिवर्ष एक करोड़ बीस लाख यूनिट ब्लड मरीजों के लिए चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि अगस्त क्रांति पर आयोजित रक्तदान शिविर में जिला अस्पताल में108 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। पूरे जिले में 5167 भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्त परीक्षण करायौ। इसमें 93 ओ निगेटिव ग्रुप के हैं। केराकत विधायक दिनेश चौधरी, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष केशव विहारी लाल ने रक्तदान शिविर को प्रेरणादायक बताया। रामचरित्र पांडेय ने कहा कि रक्तदान महादान है। जफराबाद विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रतिवर्ष अटल विहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर रक्तदान किया जाता है। संचालन डा. अजय सिंह ने किया। इस मौके पर रामसिंह मौर्य, पुष्पराज सिंह, संदीप तिवारी, अनीता सिद्धार्थ, सुशील सेठ, पीयूष गुप्ता, अभय राय, धर्मराज, किरन श्रीवास्तव, जाह्नवी श्रीवास्तव, सीएमओ डा. ओपी सिंह, सीएमएस डा. केएस पांडेय, सर्जन डा.एके शर्मा, डा. आरके सिंह, एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शनी, कोतवाल शशिभूषण राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed