{"_id":"598a0e694f1c1b031b8b4692","slug":"150221988720-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से खपा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से खपा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर नहीं लगने पर जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। नगर से सटे सुरिस गांव में लगा ट्रांसफार्मर एक पखवारे से जल पड़ा है। शिकायत के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। जिससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय प्रदर्शन किया। इस दौरान शीघ्र ट्रासंफार्मर बदलने की आवाज बुलंद की । ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। साथ ही एसडीएम को पत्रक सौंपा। इसके बाद ग्रामीणों ने तहसील से बिजली आफिस पहुंच कर विद्युत उपखंड अधिकारी से भी शिकायत की। एसडीओ के जल्द ट्रांसफार्मर लगवाने के आश्वासन पर ग्रामीण वापस लौट गए।
नगर से सटे सुरिस गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते 25 जुलाई को जल गया।इसको बदलवाने को लेकर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से लेकर तहसील स्तर के अधिकारियों से शिकायत की। इसके अलावां शिकायत प्रकोष्ठ के नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई ।लेकिन जला ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया।इस दौरान उमस भरी गर्मी से जहां परेशान हो रहे हैं। वहीं खेती किसानी का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। जिससे अजीज आकर ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर रोष प्रकट किया। साथ ही शीघ्र ट्रांसफार्मर बदने की मांग की । इसके बाद एसडीएम को पत्रक सौपा। प्रदर्शन करने वालों में अजीत कुमार सिंह, विनय सिंह, गौतम उपाध्याय, रघुराज प्रताप सिंह, सचिन सिंह, विकास उपाध्याय, केदार सिंह, अंकित सिंह, अक्षय कुमार, विक्की सिंह, आदर्श सिंह व शनि सिंह आदि रहे।