फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विधायक के नाम पर वसूली करने वाले को ग्रामीणों ने पीटा

विधायक के नाम पर वसूली करने वाले को ग्रामीणों ने पीटा

Wed, 09 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
विधायक के नाम पर वसूली करने वाले को ग्रामीणों ने पीटा
सतहरिया। मीरगंज के जमुनीपुर नडार गांव में एक विधायक की निधि से हैंडपंप लगवाने के लिए पैसा वसूलने वाले व्यक्ति की ग्रामीणों ने पिटाई की। आरोपी के माफी मांगने पर विधायक ने उसे छोड़वा दिया।
विज्ञापन

मीरगंज थाना क्षेत्र के भटहर गांव निवासी देवराज मंगलवार को क्षेत्र के जमुनीपुर (नड़ार ) गांव में जाकर विधायक निधि से हैंडपंप लगवाने के नाम पर लोगों से विधायक के नाम पर प्रति हैंडपंप एक हजार रुपये लेकर उनका नाम लिख रहा था। वह जमुनीपुर (नड़ार ) ग्राम निवासी मूलचंद्र पाल पुत्र रमई के घर पहुंच कर हैंडपंप के लिए एक हजार रुपये की मांग की। मूलचंद ने उसे 700 रुपये देकर बाकी हैंडपंप लगते समय तक की मोहलत ले ली। उसके बाद वह दूसरे शिकार की तलाश करने लगा। इसकी भनक लगते ही ग्राम प्रधान राम कुमार चौहान ने विधायक सुषमा पटेल को जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने देवराज की पिटाई की। सूचना मिलने पर पहुंची विधायक सुषमा पटेल ने देवराज से पूछताछ की। इस दौरान देवराज ने विधायक और ग्रामीणों से माफी मांगी। विधायक सुषमा पटेल ने भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की चेतावनी देते हुए आरोपी को छुड़वा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed