फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भूमि विवाद में हमला कर मार डाला

भूमि विवाद में हमला कर मार डाला

Mon, 07 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में हमला कर मार डाला
महराजगंज/जौनपुर। क्षेत्र के हरखपुर गांव में रविवार की अपराह्न भूमि विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे से पीट-पीट कर रामहरख (60) की हत्या कर दी। मारपीट में रामहरख की पत्नी समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार वालों ने अभी किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

हरखपुर दलित बस्ती में आबादी की भूमि है जिसको लेकर दो पक्षों में विवाद चला आ रहा था। इसी भूखंड पर विजय कुमार मकान बनाने के लिए दोपहर में गड्ढा खोद रहा था। दूसरे पक्ष के रामहरख, रामशिरोमणि, विकास, कमलेश आदि ने नींव खोदने से मना किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। मकान का निर्माण कर रहे पक्ष के लोगों ने रामहरख गौतम (60), उसकी पत्नी कलावती देवी, रामशिरोमणि, भतीजे विकास और कमलेश की लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर घंटों बाद पहुंची महराजगंज पुलिस ने घायलों को महराजगंज अस्पताल भेजा जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डाक्टरों ने घायल रामहरख को मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय ने बताया कि पीड़ित परिवार के लोगों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed