फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बारिश से उखड़ी सड़कों के गड्ढों पर लगी पैचिंग

बारिश से उखड़ी सड़कों के गड्ढों पर लगी पैचिंग

Thu, 03 Aug 2017 01:02 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
बारिश से उखड़ी सड़कों के गड्ढों पर लगी पैचिंग
मीरगंज (जौनपुर)। स्थानीय क्षेत्र की कई सड़कें अभी तक गड्ढामुक्त नहीं हो पाई हैं। वहीं जो मार्ग गड्ढामुक्त हुए थे, बारिश के चलते गड्ढों में की गई पैचिंग उखड़ गई है जिससे फिर गड्ढे बन गए हैं। इसके चलते लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों का गड्ढा मुक्त करने का फरमान जारी किया था लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के कारण अभी सड़के गड्ढा मुक्त नहीं हो पाई है। वहीं जो मार्ग गड्ढ़ा मुक्त किए गए थे वे भी बारिश के चलते फिर गड्ढायुक्त हो गए हैं। गोधना -निगाह मार्ग, जंघई- जरौना मार्ग, बंधवाबाजार -कुवरपुर मार्ग, जंघई- फाटक से स्टेशन रोड, भटहर -कमासिन मार्ग, जंघई- हंडिया मार्ग, जंघई- दुर्गागंज मार्ग, बंधवाबाजार- जमालापुर मार्ग पर गड्ढे बने हैं जिससे लोगों को आवागमन करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। बाइक सवार गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता ओपी प्रसाद ने बताया कि बरसात के पहले सड़कें गड्ढा मुक्त की गईं थी लेकिन बारिश के पानी की निकासी नहीं होने के कारण गड्ढों की पैचिंग उखड़ गई है। इसके चलते सड़कों पर फिर गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed