{"_id":"598226f04f1c1bb6348b46ff","slug":"15017019633-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के पत्रावलियों का सत्यापन लेखपालों से कराने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के पत्रावलियों का सत्यापन लेखपालों से कराने का निर्देश
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। किसानों की ऋण माफी के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही ऋण मोचन योजना की प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने मंगलवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में की। इस दौरान उन्होंने अभियान चलाकर संयुक्त खातों की भूमि में किसानों का हिस्सा तय करने और लघु एवं सीमांत कृषकों का लेखपालों के माध्यम से सत्यापन कराने का निर्देश सभी एसडीएम को दिया।
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कहा कि उप जिलाधिकारी भूमि के सत्यापन के साथ ही किसान के जीवित होने व नोटरी शपथ पत्र भी लगवाएं। जिले में कुल 58829 किसानों का ऋण माफ किया जाना है। प्रथम चरण में 35951 किसानों का ऋण मोचन के लिए सत्यापन कराया जा रहा है। यह कार्य एक सप्ताह में हर हाल में पूर्ण करना है। इसकी प्रतिदिन सत्यापन के बाद आए रिपोर्ट को ऑनलाइन कराया जाएगा। इस अवसर पर सीडीओ आलोक कुमार, एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी, जयनरायन सचान, डॉ. केएस पांडेय, रमापति बिंद, अयोध्या प्रसाद, जगदम्बा सिंह, उप निदेशक कृषि जयप्रकाश, जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौबे, उमाशंकर वर्मा, हुदा सिद्दीकी, हरिशंकर राम, डॉ. गणेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।