{"_id":"598225194f1c1b92218b47ce","slug":"150170149213-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों को दी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों को दी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का निर्देश
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा तीन अगस्त को जिले में आएंगे। वे पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित वस्तु एवं सेवाकर : आयाम एवं अवसर विषयक गोष्ठी में हिस्सा लेंगे। उनके कार्यक्रम के मद्देनजर की गई तैयारियों की समीक्षा बुधवार को जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में की। उन्होंने अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपते हुए समय व शालीनता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की।
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कहा कि उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा तीन अगस्त को आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम में तैनात किए गए जिस अधिकारी को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी सतर्कता व लगन के साथ पूरा करें। उन्होंने बताया कि अपर जिलाधिकारी आरपी मिश्र को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनकी सहायता के लिए दो उप जिलाधिकारी व एक तहसीलदार उपलब्ध कराया गया है। उप जिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी हेलीपैड से लेकर विभिन्न कार्यक्रमों व वापस हेलीपैड तक निरंतर साथ रहेंगी। मुख्य चिकित्साधिकारी को चिकित्सकों की टीम के साथ एम्बुलेंस उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। अधिकारियों की बैठक की व्यवस्था सीडीओ व एसपी कराएंगे। पत्रकार वार्ता की व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रभारी सूचना अधिकारी को सौंपी गई। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि उप मुख्यमंत्री की सुरक्षा की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। सभी स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। तैनात मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम सफल बनाएंगे।
उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा तीन अगस्त को 9:30 बजे पूर्वांचल विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर पहुंचेंगेे। वहां से प्रस्थान कर 09:45 बजे जंगीपुर कला गांव थाना सराय ख्वाजा पहुंचेंगे। वहां से चलकर 10:05 बजे कुलपति आवास पहुंचेंगे। 10:30 से 11:30 बजे तक वस्तु एवं सेवाकर: आयाम एवं अवसर विषयक गोष्ठी में हिस्सा लेंगे। 11:35 से 11:50 बजे तक वह कुलपति काशी विद्यापीठ व पूर्वांचल विश्वविद्यालय के साथ बैठक करेंगे। 11:55 बजे से 12:30 बजे तक जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 12:30 से 13:15 बजे तक मीडियाकर्मियों से बात करेंगेे। दो बजे विश्वविद्यालय परिसर से प्रस्थान कर 2:10 बजे मां दुर्गा इंटर कालेज जौनपुर पहुंचेंगे जहां ंपार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वहां से प्रस्थान कर 3:25 बजे पूर्वांचल विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर पहुंचेंगे और 3:30 बजे हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे।