{"_id":"597e2dc24f1c1beb598b4706","slug":"15014415615-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में तीन अगस्त को उपमुख्यमंत्री के डा. दिनेश शर्मा के आगमन को देखते जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। रविवार सुबह 10 बजे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे। कुलपति प्रो. राजाराम यादव के साथ पूर्वांचल विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में बैठक की। कार्यक्रम के तैयारियों की जानकारी ली। बैठक के बाद एकलव्य स्टेडियम में निरीक्षण किया। उसके बाद वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा के पास पहुंचे और महात्मा गांधी वाटिका, संगोष्ठी भवन का निरीक्षण किया। इस मौके पर चौकी प्रभारी सुरेंद्र दूबे आदि मौजूद थे। (ब्यूरो)