{"_id":"597cdc474f1c1b752c8b4649","slug":"150135516414-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
आप का धरना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे अपराध और भ्रष्टाचार के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। परिसर में भ्रमण कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद धरना दिया।
धरना सभा में पार्टी के प्रदेश संयोजक एवं जिलाध्यक्ष डा. अनुराग मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्च पर फेल हो रही है। अपराध और गुंडागर्दी चरम पर है। बुलंदशहर और बदायूं की घटनाएं सरकार की नाकामी को उजागर करने के लिए काफी हैं। भाजपा के कई विधायक सांसद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
किसान प्रकोष्ठ के संयोजक अमरनाथ यादव ने कहा कि किसानों को ऋण माफ करने का फैसला किया था। केवल 66 लाख किसानों का ही कर्ज माफ हुआ। किसान आत्म हत्या करने के लिए बाध्य हो रहे हैं। चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डा. बीपी सिंह ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्थ हो गई है। हर वर्ष किताबों को बदलने का खेल जारी है। विद्यालयों में फीस पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। मीडिया प्रभारी सूर्य नारायण सिंह ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश को बांटने की साजिश कर रही है। सरकार की मानसिकता ठीक नहीं है। इस मौके पर रिजवान, अजय .यादव, मनीष केसरी, मो. गालिब, रामसूरत, धर्मेद्र सोनकर, फैसल आदि मौजूद थे। (ब्यूरो)