फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बिजली न मिलने पर हिन्दू युवा वाहिनी ने लगाया जाम

बिजली न मिलने पर हिन्दू युवा वाहिनी ने लगाया जाम

Sun, 30 Jul 2017 12:48 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
बिजली न मिलने पर हिन्दू युवा वाहिनी ने लगाया जाम
हिंदू युवा वाहिनी ने किया चक्काजाम
सुईथाकला (जौनपुर)। बिजली कटौती से नाराज हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लखनऊ-बलिया हाईवे पर सुईथकला के पास तीन घंटे तक चक्काजाम किया। इसके चलते 11 से दो बजे तक यातायात व्यवस्था ठप रही और वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे एसडीओ और थाना प्रभारी ने आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

पर्याप्त बिजली देने के मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी बिजली कटौती को लेकर आम जनता के साथ हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। सुईथा ब्लाक में महज तीन से चार घंटे बिजली आपूर्ति करने को लेकर नाराज हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता शनिवार को सड़क पर उतर गए। बिजली कटौती से नाराज हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने शनिवार की सुबह 11 बजे को खनऊ- बलिया हाईवे पर जाम लगा दिया। इसके चलते यातायात व्यवस्था ठप हो गई। कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुइथा ब्लाक में बेहिसाब बिजली कटौती की जा रही है। इस क्षेत्र मे तीन से चार घंटे बिजली मिल पा रही है। यह भी आरोप लगाया कि जेई आशीष पटेल फोन नहीं उठाते है। कार्यकर्ताओं ने जेई का तबादला कर दूसरे जेई की तैनाती करने और 18 घंटे बिजली देने की मांग की। रोड जाम होने से यात्री फंसे रहे। हाईवे जाम की खबर मिलते ही जिला प्रशासन सकते आ गया। आननफानन में उपजिलाधिकारी शाहगंज जेके सचान, क्षेत्राधिकारी अवधेश शुक्ला, सरपतहां थाना प्रभारी अरविंद पांडेय हमराहियों के साथ पहुंचे और जाम खत्म करने का आग्रह किया लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। काफी मशक्कत के बाद दो बजे जाम खत्म कराया जा सका। जाम लगाने के बाद कार्यकर्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र को घेर लिया। थाना प्रभारी अरविंद पाडेय ने एसडीओ दीपक जयसवाल, जेई आशीष पटेल को मौके पर बुलवाया। एसडीओ दीपक जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को तीन अगस्त के बाद 15 से 16 घंटे बिजली आपूर्ति करने का आश्वासन दिया। साथ ही जेई को मोबाइल उठाने की हिदायद दी। इसके बाद हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। कार्यकताओं ने चेतावनी दी कि अगर तीन अगस्त के बाद आपूर्ति नहीं सुधरी तो उपकेंद्र का घेराव किया जाएगा। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed