{"_id":"597cda6d4f1c1bfe1d8b47df","slug":"15013546906-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण से मुक्त कराया तालाब खाते की भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण से मुक्त कराया तालाब खाते की भूमि
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। उप जिलाधिकारी जेएन सचान के नेतृत्व में तहसील व पुलिस प्रशासन ने खरौना गांव स्थित तालाब खाते की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। भूमि पर पक्का निर्माण कराने वाले को तत्काल अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी गयी।
नगर के पुराना चौक मोहल्ला निवासी कांग्रेसी नेता कमलेश अग्रहरि ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी कि खरौना गांव में तालाब खाते की भूमि है। जो शाहगंज जौनपुर मुख्य मार्ग से सटी होने के कारण भू माफियाओं की निगाह में है। जिसपर लोगों द्वारा गुमटी आदि रखकर अवैध कब्जा का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत को अधिकारियों द्वारा गम्भीरता से न लेने पर शिकायत मुख्यमंत्री से की गयी। सीएम का पत्र आते ही जिलाधिकारी के निर्देश पर पहुंचे तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने उक्त भूमि से 14 गुमटियों व छप्पर आदि को हटवाकर अतिक्रमणमुक्त कराया। भूमि पर एराकियाना मोहल्ला निवासी मो. शाहिद द्वारा किया गया पक्का निर्माण को ध्वस्त कराने की हिदायत दी गयी। एसडीएम जेएन सचान ने बताया यदि तत्काल पक्का निर्माण ध्वस्त नहीं कराया जाता है तो प्रशासन निर्माण ध्वस कराकर अवैध निर्माण करने वाले पर एण्टी भू माफिया के तहत कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार, नायब तहसीलदार चन्द्रशेखर यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पीके गिरी, कोतवाल नरेन्द्र प्रसाद, एसआई राम आसरे यादव, पुट्टीलाल यादव, श्रीराम शुक्ला आदि मौजूद रहे। (ब्यूरो)