{"_id":"597cda674f1c1bfe1d8b47dc","slug":"150135468412-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक भी लाभार्थी को नसीब नहीं हो सका आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक भी लाभार्थी को नसीब नहीं हो सका आवास
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। चालू वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अभी तक एक भी लाभार्थी को छत नसीब नहीं हो सकी है। इस योजना के तहत 8968 आवास बनाने का लक्ष्य है लेकिन विभाग की ओर से मात्र 128 लाभार्थियों को आवास स्वीकृत किए गए हैं। इन लाभार्थियों के खाते में धनराशि नहीं भेजी गई है। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि विभाग गरीबों को आवास उपलब्ध कराने के प्रति कितना गंभीर है।
गरीबों को आवास देने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई है। इसके तहत गरीबों को आवास बनाने के लिए एक लाख 20 हजार की धनराशि दी जाती है। यह धनराशि तीन किस्तों में लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है। पहली बार 40 हजार, दूसरी बार 70 हजार और तीसरी बार 10 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। जिले में यह योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। हालत यह है कि इस योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में जिले में कुल 8968 आवास बनाने का लक्ष्य है लेकिन विभाग अभी तक एक भी लाभार्थी को छत नसीब नहीं करा पाया है। विभाग इस वित्तीय वर्ष के शुभारंभ में ही लाभार्थियों के चयन की कार्रवाई जोरशोर से शुरू कर दी थी। विभाग के आंकड़े पर गौर करें तो अभी तक दो हजार एक सौ लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। जिसमें से 597 का जिओ टैग हुआ है। अभी तक मात्र 128 लाभार्थियों को आवास स्वीकृत किया गया है।
परियोजना निदेशक पीके राय ने बताया कि 21 अगस्त तक सभी चयनित लाभार्थियों के खाते में आवास की पहली किस्त भेज दी जाएगी। पंजीकृत लाभार्थियों की जांच की जा रही है। इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। (ब्यूरो)